ट्रंप सैनिकों को ‘मेमोरियल डे’ भाषण देने के बाद खत्म करेंगे जापान दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2019

तोक्यो। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना जापान दौरा खत्म कर मंगलवार को अपने देश लौटने वाले हैं। इससे पहले वह अमेरिकी बलों को मेमोरियल डे भाषण देने के लिए एक अमेरिकी युद्धपोत पर रुकेंगे। ट्रंप योकोसूका में एक सैन्य अड्डे के पास दो पोत पर सवार होंगे। इनमें से एक जापानी विध्वंसक पोत ‘जे.एस.कागा’ है जहां जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे उनके साथ मौजूद होंगे।

दूसरा ‘यूएसएस वास्प’ है जो कई प्रयोजनों में इस्तेमाल होने वाला पोत है जहां से वह अमेरिकी सेना के 800 सदस्यों को मेमोरियल डे भाषण देंगे। सम्राट नारुहितो और सम्राज्ञी मसाको भी ट्रंप एवं प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ जा सकते थे।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के स्वागत के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी मेगन मर्केल

अमेरिका ने सोमवार को मेमोरियल डे के मौके पर अपने शहीदों को सम्मानित किया। ट्रंप अमेरिकी सैनिकों के समाधि स्थल पर न जाने के लिए आलोचनाओं का शिकार होते रहे हैं लेकिन जापान के दौरे पर निकलने से पहले उन्होंने ‘आर्लिंगटन सीमेट्री’ में कब्रों पर झंडा लगाया था।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal