Japanese woman Harassed On Holi | भारत में होली के बहाने जापानी लड़की से बदसलूकी, छेड़छाड़ के आरोप में 3 गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Mar 11, 2023

होली समारोह के दौरान दिल्ली में पुरुषों के एक समूह द्वारा एक जापानी महिला को छेड़े जाने और परेशान किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद, दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने जापानी दूतावास को पत्र लिखकर उसकी पहचान स्थापित करने में मदद का अनुरोध किया है। डीसीपी ने बताया कि जापानी दूतावास से संपर्क किया गया और उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Erdogan ने Turkey में संसदीय और राष्ट्रपति चुनाव के लिए 14 मई की तारीख तय की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पुरुषों के एक समूह को एक महिला पर रंग लगाते हुए दिखाया गया है, जो अपने आसपास असहज दिख रही थी। इसमें एक आदमी को उसके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी दिखाया गया है। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए लड़कों पर डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। तीनों पास के पहाड़गंज इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई गुण-दोष के आधार पर और लड़की द्वारा शिकायत के अनुसार तय की जाएगी।

डीसीडब्ल्यू, एनसीडब्ल्यू ने कार्रवाई की मांग की

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह वीडियो की जांच करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी वीडियो की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए ट्वीट किया। इसने दिल्ली पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी