जापान की रक्षा मंत्री ने दस्तावेजों को छिपाने के आरोपों पर दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2017

तोक्यो। जापान की रक्षा मंत्री ने संयुक्त शांति रक्षा अभियानों से सेना के दस्तावेजों को छिपाने के आरोपों पर आज इस्तीफा दे दिया जो घोटालों से घिरी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सरकार के लिए ताजा झटका है। बहरहाल, टोमोमी इनाडा ने इन आरोपों से इनकार किया है कि कथित तौर पर दस्तावेजों को छिपाने में वह शामिल रहीं। आबे ने कहा कि उन्होंने इनाडा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है तथा विदेश मंत्री फुमियो किशिदो को रक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

रक्षा मंत्रालय उन आरोपों के बाद आंतरिक जांच कर रहा है कि उसने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियान में जापान की गतिविधियों को छिपाया जिसमें अफ्रीका के इस संकटग्रस्त देश में सैनिकों के सामने आए खतरे का जिक्र है। इनाडा ने जांच के नतीजों की घोषणा करते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। जांच में ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया जिससे पता चले कि दस्तावेजों को छिपाने की अधिकारियों की योजना की उन्होंने पूर्व अनुमति दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘एक रक्षा मंत्री के तौर पर जिसका काम संगठन के कामकाज को देखना होता है, मैं इसे गंभीर जिम्मेदारी मानती हूं। मैं रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे रही हूं।’’

 

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Gautam Buddha Nagar में धारा 163 लागू, नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात होगा भारी पुलिस बल

Germany के एक बैंक में लाखों यूरो की संपत्ति की चोरी

Delhi Airport पर एक यात्री की जींस के अंदर छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त