By Kusum | Apr 27, 2025
इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल चारों तरफ जसप्रीत बुमराह की धूम मची हुई है। बुमराह ने एक नया इतिहास रच दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में बुमराह ने एडेन मार्करम का विकेट लेकर मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम MI के मेंटॉर लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में कई बार पांच विकेट हॉल हासिल किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 5/10 के आंकड़े दर्ज किए। हालांकि, उस मैच में मुंबई इंडियंस को 52 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। बुमराह की गेंदबाजी में विविधता, सटीकता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।