जसप्रीत बुमराह ने कहा, चोट से उबरने के बाद करूंगा मजबूत वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को कहा कि वह कमर के निचले हिस्से की चोट से उबरने के बाद मजबूत वापसी करेंगे जिसके कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर होना पड़ा। पच्चीस साल के इस खिलाड़ी को चोट के कारण दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही श्रृंखला से बाहर बैठना पड़ा। 

बुमराह ने ट्वीट किया, ‘‘चोटें खेल का हिस्सा हैं। मैं इस झटके से चोट के बाद मजबूत वापसी का लक्ष्य बनाये हूं।’’ तीन टेस्ट मैचों के लिये भारतीय टीम में बुमराह की जगह उमेश यादव को शामिल किया गया है। बुमराह के अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टेस्ट में भी नहीं खेलने की संभावना है। बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई ट्वेंटी20 श्रृंखला में भी आराम दिया गया था जो 1-1 से ड्रा पर समाप्त हुई। 

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल