HD Kumaraswamy का ऐलान, JDS कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी के साथ मिलकर करेगी काम

By अंकित सिंह | Jul 22, 2023

2024 चुनाव को लेकर राजनीति लगातार जारी है। राजनीतिक दल अपने अपने समीकरण बनाने में जुटे हुए हैं। इन सब के बीच जनता दल सेकुलर (जद-एस) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के हित में भाजपा के साथ विपक्ष के रूप में मिलकर काम करने का फैसला किया है। कुमारस्वामी की ये बात ऐसे समय में आई है जब भाजपा कर्नाटन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमलावर है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के साथ गठबंधन के बारे में कुछ भी कहना ‘जल्दबाजी’ होगी: कुमारस्वामी

एनडीए से नहीं गया था बुलावा

हाल में ही 2024 चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन की बड़ी बैठक हुई थी। हालांकि इस बैठक के लिए कुमारास्वामी को निमंत्रण नहीं दिया था। लेकिन पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस एक साथ आ सकते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा भी इस बात को लेकर ऐलान कर दिया था। हालांकि एनडीए के बैठक में कुमारास्वामी के शामिल नहीं होने के बाद से चर्चाओं का एक अलग दौर शुरू हो गया है। कुमारास्वामी को विपक्षी एकता से भी बुलावा नहीं गया था। मई में कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा और जद (एस) के खाते में क्रमश: 66 एवं 19 सीट आई थीं।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार