बिहार में जदयू विधायक के भांजे की गोली मारकर हत्या, सम्राट चौधरी बोले- यह पारिवारिक मामला, अपराध नहीं

By अंकित सिंह | Apr 10, 2025

बिहार के खगड़िया में जनता दल (यूनाइटेड) विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कौशल सिंह अपनी पत्नी के साथ गोदाम से घर लौट रहे थे, तभी यह हमला हुआ। हमलावरों ने कौशल सिंह पर घात लगाकर दो से तीन गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना चौथम थाना के कैथी इलाके की है।

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी ने खुद को घोषित किया CM उम्मीदवार, JDU बोली- यह बिहार की जनता का अपमान

उन्होंने आगे कहा, "परिवार वालों ने घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया है, लेकिन अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। आगे की जांच के बाद और तथ्य सामने आएंगे। हमें बताया गया है कि कौशल सिंह के सिर में एक-दो गोलियां मारी गई हैं, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद और बातें स्पष्ट होंगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अज्ञात लोग आए और उन्होंने फायरिंग कर दी।" पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाम मिले हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार