अपने पहले बर्थडे पर डांस करते नजर आये पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब जेह अली खान, देखें वायरल वीडियो

By एकता | Feb 22, 2022

पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब यानी की करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह अली खान बीते दिन (21 फरवरी) को एक साल के हो गए हैं। करीना कपूर से लेकर सोहा अली खान, सारा अली खान, सबा अली खान ने जेह के जन्मदिन पर सबने छोटे नवाब की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। यह तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

वायरल हो रही इन तस्वीरों के अलावा जेह अली खान की एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रही है। जेह की इस वीडियो को उनकी भुआ यानी कि अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें: चक दे! इंडिया की बिंदिया ने इस फिल्म में पापा के कहने पर दिए थे बोल्ड सीन, आज मना रही हैं अपना 40वां जन्मदिन


वीडियो में जेह बैठे बैठे बड़ा ही जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे और सोशल मीडिया यूजर जेह की इस प्यारी सी वीडियो पर अपना दिल लुटा बैठे हैं। लोग जेह की क्यूटनेस की कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गंगूबाई के लुक में युजवेंद्र चहल की पत्नी ने इंटरनेट पर बरपाया कहर, गरबा देखकर बढ़ गई लोगों की धड़कनें


इसके अलावा अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी अपने सबसे छोटे भाई जेह के जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में सारा के साथ इब्राहिम, तैमूर, जेह और उनके पापा सैफ अली खान दिख रहे हैं। लोगों को यह फॅमिली फोटो भी बेहद पसंद आ रही हैं। कमेंट सेक्शन में बर्थडे की बधाईयों की बहार लगी हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

प्रमुख खबरें

शांति प्रस्ताव खारिज, अब Attack का खतरा? Iran के तेल भंडार पर Donald Trump की नजर

IPL 2026: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में काटा गदर, ये 6 बड़े रिकॉर्ड किए ध्वस्त

फिसल गया...ईरान जंग की मध्यस्थता करा रहे पाक डिप्टी PM के साथ हुआ हादसा, रेड कॉर्पेट पर गिरने से टूटा कंधा

Astrology Tips: इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बेहद Lucky, बुध ग्रह दिलाता है Career में सफलता