By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022
मुंबई, जालान-कैलरॉक कंसोर्टियम के स्वामित्व वाली एयरलाइन जेट एयरवेज ने श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ विपुल गुणतिलक को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की। जालान-कैलरॉक कंसोर्टियम के अंग और जेट एयरवेज की निगरानी समिति के सदस्य अंकित जालान ने कहा, हम विपुल को अपनी युवा एवं उत्साही टीम में स्वागत करने के लिए रोमांचित हैं।