जेट एयरवेज ने किराया नहीं चुका पाने के चलते चार और विमान खड़े किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

नयी दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पट्टे पर लिए विमानों का किराया नहीं चुका पाने के चलते उसने चार और विमान खड़े कर दिए हैं। इसी के साथ कंपनी अब तक 41 विमानों का परिचालन बंद कर चुकी है। जेट एयरवेज ने सोमवार को यह जानकारी दी। वित्तीय संकट में फंसी कंपनी पूंजी जुटाने के तरीकों पर विचार कर रही है।

जेट एयरवेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, विमानों को पट्टे पर देने वाली कंपनियों का बकाया नहीं चुका पाने के कारण एयरलाइन को चार और विमान खड़े करने पड़े हैं। कंपनी के मुताबिक, वह विमानों को पट्टे पर देने वाली कंपनियों के साथ लगातार बातचीत कर रही है और वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत करा रही है।

इसे भी पढ़ें: PACL निवेशक 30 अप्रैल तक रिफंड के लिए कर सकते हैं आवेदन: SEBI

जेट एयरवेज ने कहा कि विमानों को पट्टे पर देने वाली कंपनियों ने इस दिशा में कंपनी के प्रयासों का समर्थन किया है। जेट एयरवेज की वेबसाइट के मुताबिक , उसके बेड़े में 119 विमान हैं। कंपनी ने एक अलग सूचना में कहा , " नकदी को लेकर अस्थायी बाधाओं के चलते डिबेंचर धारकों को 19 मार्च, 2019 को दिए जाने वाले ब्याज के भुगतान में देरी होगी। "

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand