जाह्नवी और खुशी कपूर ने किया मां श्रीदेवी को याद, शेयर की बचपन की खूबसूरत तस्वीर

By रेनू तिवारी | Aug 13, 2022

साल 2018 की सुबह जब टीवी खोली तो श्रीदेवी के असामयिक निधन से हर कोई हैरान रह गया। दुबई से आयी इस खबर से सभी को हिलाकर रख दिया था। दिग्गज अभिनेत्री जो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई में थी, का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 54 साल की थीं। 13 अगस्त को श्रीदेवी की जयंती पर, उनकी बेटियों जान्हवी और ख़ुशी कपूर ने अपनी माँ के साथ दिल को छू लेने वाली तस्वीरें साझा कीं।

इसे भी पढ़ें: अपने अभिनय से पर्दे पर किरदार को जिंदा कर देती थीं श्रीदेवी, फिल्मी कॅरियर पर एक नजर

ख़ुशी कपूर ने श्रीदेवी के साथ एक तस्वीर साझा करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने स्टोरी पर अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर की जिसमें उन्हें श्रीदेवी के गालों पर किस करते हुए देखा जा सकता है।

श्रीदेवी ने 2018 में दुबई में अंतिम सांस ली। शुरू में यह माना जाता था कि कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित होने के बाद उनका निधन हो गया। उनके बहनोई संजय कपूर ने मीडिया को बताया कि यह कार्डियक अरेस्ट था। श्रीदेवी के मृत्यु प्रमाण पत्र से पता चला उसकी मौत का कारण दुर्घटनावश डूबना है। अभिनेत्री के शरीर को बाद में मुंबई वापस लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

प्रमुख खबरें

Iran-America तनाव के बीच China की बड़ी चेतावनी, कहा- लंबा Conflict किसी के हित में नहीं

Iran Missile Attack: Tel Aviv में तबाही के बाद Israel का पलटवार, Hezbollah का खुफिया हेडक्वार्टर तबाह

पश्चिम एशिया मुद्दे पर मोदी, राजनाथ एक्शन में, All Party Meeting भी बुलाई, राहुल बोले- अब भारत की नहीं मोदी की विदेश नीति है

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल