झारखंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र ने एक जून से विशेष ट्रेनों को चलाने पर आपत्ति जताई: रेलवे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2020

नयी दिल्ली। रेलवे ने रविवार को कहा कि 200 विशेष यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से कुछ घंटे पहले झारखंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र ने इन सेवाओं के बारे में आपत्ति जाहिर की है। सूत्रों ने बताया कि मामले के समाधान के लिए रेलवे मुख्यालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक चल रही है। उन्होंने संकेत दिये कि तीन राज्यों ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है और इसे ट्रेनों के परिचालन के लिए उनके विरोध का कारण माना जा रहा है।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘झारखंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र ने योजना के अनुसार इन ट्रेनों को चलाने या ठहराव की संख्या को लेकर आपत्ति जाहिर की है। राज्यों के साथ मामले पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस संबंध में किसी भी अन्य घटनाक्रम के बारे में बताया जायेगा।’’ रेलवे ने एक जून से 200 विशेष यात्री ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें: क्या सच में भाजपा प्रवक्ता को नहीं पता था श्रम मंत्री का नाम ? कांग्रेस प्रवक्ता ने लगाई फटकार

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति