सोरेन सरकार गिराने के लिए 10 करोड़ और मंत्री पद का आश्वासन, कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, असम CM ने किया खंडन

By अनुराग गुप्ता | Jul 31, 2022

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों की गाड़ी में भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने तीनों विधायकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने तीनों विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि ऑपरेशन लोटस बेनकाब हो गया है।

झारखंड के बेरमो निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने पार्टी के 3 विधायकों के खिलाफ शिकायत पत्र लिखा और आरोप लगाया कि तीनों ने उन्हें गुवाहाटी ले जाने और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने के लिए कोलकाता बुलाया था। उन्होंने पत्र में लिखा कि हिमंत बिस्वा सरमा ने कथित तौर पर नई सरकार में प्रति विधायक 10 करोड़ रुपए के अलावा एक निश्चित मंत्री पद का आश्वासन दिया, जो वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस सरकार को गिराने के बाद बन सकती है।

आपको बता दें कि कुमार जयमंगल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तीनों विधायकों (इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी) के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। प्राथमिकी हावड़ा स्थानांतरित की जाएगी जहां तीनों को उनके कब्जे से नकद वसूली के बाद गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायकों की गाड़ी से बरामद हुआ भारी मात्रा में कैश, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने 

हिमंत बिस्वा सरमा ने किया खंडन

कांग्रेस विधायक के आरोपों का हिमंत बिस्वा सरमा ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि कांग्रेस के शीर्षस्थ लोग भी मुझसे संपर्क में रहते हैं। हम राजनीति के बारे में बात नहीं करते हैं, लेकिन 22 साल से अधिक समय तक एक पार्टी में रहने के कारण, हम संपर्क में रहते हैं। मुझे नहीं पता कि इस पर एफआईआर क्यों दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा