हेमंत सोरेन ने सोनिया और राहुल से की मुलाकात, किसान आंदोलन और नए मंत्री बनाने समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2021

नयी दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर किसान आंदोलन एवं मंत्रिमंडल में नए लोगों को शामिल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। बाद में सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक के दौरान कांग्रेस के झारखंड मामलों के प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे। सिंह ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी क्योंकि सोरेन की पिछले एक साल में सोनिया गांधी से भेंट नहीं हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दावा, पांच वर्षों में अपने पैरों पर खड़ा होगा झारखंड 

सूत्रों का कहना था कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं और सोरेन के बीच मुलाकात में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई। बाद में सोरेन ने गृह मंत्री शाह से भी मुलाकात की। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई। झामुमो सूत्रों ने इसे ‘शिष्टाचार’ मुलाकात बताया। सोरेन ने कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी भेंट की। बाद में सोरेन ने शाह और जोशी के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी ट्विटर पर पोस्ट की।

प्रमुख खबरें

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय