Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड में इस बार किसकी सरकार? एग्जिट पोल में बड़ा खुलासा

By अभिनय आकाश | Nov 20, 2024

झारखंड में मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव के दो चरणों में राजनीतिक नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद कर दी। पहले चरण में  13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नवंबर को वोट डाले गए। वोटों की गिनती 23 नवंबर शनिवार को होगी। सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला कर रही झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन फिर से वापसी करने की उम्मीद के साथ मैदान में है। जबकि भाजपा हेमंत सोरेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों और अवैध घुसपैठ के मुद्दे को आगे कर सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रही है। झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीट है, जिसमें 44 सामान्य हैं और 28 अनुसूचित जनजाति और 9 अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। बता दें कि मौजूदा सदन का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। झारखंड में पहले चरण में  कुल 66.65% और आखिरी चरण का मतदान प्रतिशत 67.59 फीसदी रहा। राज्य की यह परंपरा रही है कि कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बना पायी है। ऐसे में आपको बताते हैं कि झारखंड को लेकर तमाम सर्वे क्या प्रिडिक्शन कर रहे हैं। 

टाइम्स नाउ जेवीसी के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि जेएमएम गठबंधन को 30 से 40 सीटें मिलने की उम्मीद है। 

मैट्रिज के अनुमान के अनुसारा,भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 42 से 47 सीटों के बीच मिलने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 25 से 30 सीटों के बीच मिलने की उम्मीद है।

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार इंडिया गठबंधन को 53 सीटें मिल रही हैं, जबकि एनडीए को 25 और अन्य को तीन सीटें मिल रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में वोटिंग के बीच बिटकॉइन मामले ने पकड़ा तूल, रायपुर में गौरव मेहता के घर पहुंची ED की टीम

एग्ज़िट पोल क्या हैं?

एग्ज़िट पोल एक सर्वेक्षण है जो मतदाताओं से तब लिए गए साक्षात्कार पर आधारित होता है जब वे वोट डालने के बाद मतदान केंद्रों से बाहर निकलते हैं (या बाहर निकलते हैं)। हालांकि एग्ज़िट पोल हमेशा सटीक नहीं होते हैं, वे मतदाता की पसंद के रुझान और अपेक्षित परिणामों के बारे में एक अंदाज़ा प्रदान करते हैं।

प्रमुख खबरें

जापान में 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, 13 लोगों की मौत और राहत कार्य जारी

अमेरिकी बलों पर ईरान का मिसाइल हमला नाकाम, यूएस सेंट्रल कमांड ने दी जानकारी

अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया संयुक्त हवाई हमला

आरबीआई ने सरकारी ऋण प्रबंधन के तहत 12,604 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां वापस खरीदीं