झारखंड सरकार ने धन शोधन मामले में गिरफ्तार खनन सचिव पूजा सिंघल को निलंबित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2022

रांची। धन शोधन के संदिग्ध मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने इस आशय की जानकारी दी। गौरतलब है कि ईडी ने सिंघल को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए मंगलवार और बुधवार दोनों दिन उन्हें प्रभाग कुमार शर्मा की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। सिंघल को पांच दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजे जाने के बाद बुधवार की रात उन्हें होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता पटोले की पीठ में छुरा घोंपने वाली टिप्पणी को अजीत पवार ने बताया हास्यास्पद

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अनियमितताएं ‘‘भाजपा के शासनकाल में हुई हैं और उनकी जांच की जानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के शासनकाल में 2017 में उन्हें क्लिन चिट मिली थी। उन्हें क्लिन चिट देने वालों की जांच होनी चाहिए। आपने (भाजपा) उनसे गलती करायी और आप ही ने उन्हें क्लिन चिट भी दिया।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का