झारखंड जॉब रैकेट : 175 से ज़्यादा बेरोज़गार युवाओं को ठगने के आरोप में चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

झारखंड पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम ज़िले में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से घाटशिला अनुमंडल लाया गया था और उन्हें रोज़गार का वादा करके किराए के मकानों में ठहराया गया था। उन्होंने बताया कि इनमें महिलायें भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रत्येक पीड़ित से कथित तौर पर 25,000 रुपये वसूल किये गये थे। पुलिस अधीक्षक (देहात) ऋषभ गर्ग ने कहा कि घाटशिला थाना क्षेत्र के लालडीह दाहिगोड़ा में स्थित फर्जी कंपनी मैसर्स रिया एंटरप्राइजेज को सील कर दिया गया है और सभी दस्तावेज़ ज़ब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की पहचान के बाद उन्हें उनके घर वापस भेजने की भी व्यवस्था की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन