By अंकित सिंह | Mar 12, 2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड में आईसीसी वर्ल्ड कप के मुकाबले खेल रही है। आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना वेस्टइंडीज से था। वेस्टइंडीज को भारत में 155 रनों से हराया है। इन सब के बीच भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने नया इतिहास रचा है। अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर झूलन गोस्वामी का यह रिकॉर्ड उनके क्रिकेट करियर को और सुनहरा बना चुका है। दरअसल, झूलन गोस्वामी अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल रही हैं। झूलन गोस्वामी की उम्र 39 साल है। 39 वर्ष की उम्र में झूलन गोस्वामी ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गई हैं।
विश्व कप की सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में अब झूलन शीर्ष पर हैं जबकि उनके बाद फुलस्टन, इंग्लैंड की कैरोल हॉजेस (37 विकेट) और क्लेयर टेलर (36) तथा आस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक (33) का नंबर आता है। भारत की 39 साल की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज झूलन 2005 से अपना पांचवां महिला क्रिकेट विश्व कप खेल रही हैं। भारत स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के शतक से वेस्टइंडीज को 155 रन से हराकर अपना अभियान दोबारा पटरी पर लाया। भारत आठ टीम की तालिका में चार अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के समान चार अंक हैं लेकिन टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष पर है।