जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड को RVNL से मिला 665 करोड़ का ऑर्डर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

नयी दिल्ली। इस्पात निर्माता जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से 89,042 टन रेल की आपूर्ति का 665 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में कहा है कि जेएसपीएल को आरवीएनएल से आगामी परियोजनाओं के लिए 89,042 टन रेल की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक नौशाद अख्तर अंसारी ने कहा,  यह ऑर्डर घरेलू रेल क्षेत्र में उपस्थिति बढ़ाने की जेएसपीएल की रणनीतिक प्रतिबद्धता को दिखाता है।  

प्रमुख खबरें

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai