जिन्नावादियों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

चंडीगढ़| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जिन्नावादी राम भक्तों पर गोलियां चलवाया करते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी नीत शासन के तहत देश के दुश्मनों और निर्दोष नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वालों को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़ें: वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ थे सावरकर: माहूरकर

हरियाणा में फरीदाबाद के प्याला गांव स्थित नाथ संप्रदाय के प्राचीन ‘प्याला कुटी मठ’ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जब आप अच्छे लोगों का समर्थन करते हैं तो समाज और देश को इसका लाभ मिलता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जरा सोचिए कि यदि देश ने नरेंद्र मोदी को 2014 में प्रधानमंत्री नहीं बनाया होता तो क्या हुआ होता। अराजकता की स्थिति होती। कभी पाकिस्तान, कभी चीन, तो कभी नक्सलियों की बुरी नजरें पड़ती। कश्मीर में आतंकवादियों ने और अधिक आतंक मचाया होता।

’’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद की जड़, संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त कर दिया गया। उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं, बल्कि 500 वर्षों से चले आ रहे राम मंदिर के विवाद का समाधान भी निकाला गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जरा सोचिए, यदि भाजपा (केंद्र में) सत्ता में नहीं होती, यदि मोदीजी प्रधानमंत्री नहीं होते और यदि भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में नहीं होती, तो क्या यह सब संभव था।’’

आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर राम भक्तों पर गोलियां चलवाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘वे वही लोग हैं, जाने या अनजाने में यह उनके मुंह से बाहर आ जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह जिन्नावादी थे जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। और जब ये जिन्नावादी सत्ता में आएंगे तो वे फिर से राम भक्तों पर गोलियां चलवाएंगे। लेकिन अब गोली आतंकवादियों पर चलेगी, ना कि राम भक्तों पर।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गोलियां भारत के दुश्मनों पर चलेगी, जिन्होंने निर्दोष नागरिकों पर हमला किया। गोलियां, राम भक्तों, कृष्ण भक्तों पर नहीं चलेगी।’’

हरियाणा दिवस के अवसर पर लोगों से धर्म का अनुसरण करने का अनुरोध करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हरियाणा की धरती (कुरुक्षेत्र) से निकला श्रीमद्भागवद् गीता का संदेश विश्व मानवता के लिए कल्याणकारी है।’’

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शाह के साथ भाजपा नेताओं ने की बैठक

उन्होंने कहा, ‘‘यह धरती वीरों, संतों और ईश्वर की भूमि है। महर्षि वेदव्यास का यह क्षेत्र कौरवों व पांडवों की कर्मस्थली रहा है। ’’ उन्होंने देश को तोड़ने की कोशिश करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी किसी भी ताकत को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

अशोक गहलोत बोले: Ram Mandir ट्रस्ट तुरंत भंग करो, देरी से बढ़ी नाराजगी

Monsoon में भुट्टे का ले रहे हैं मजा? Sugar, Acidity से बचना है तो जानें ये Complete Health Guide

Kharge का Modi सरकार पर हमला: Galwan के बाद China का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कब्जा, Atmanirbhar Bharat फेल

Anganwadi Vacancy: कानपुर-बिजनौर में बंपर भर्ती, 5वीं पास महिलाएं भी Online Apply करें