जियो आईएएक्स की समुद्री केबल प्रणाली मालदीव को जोड़ेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

नयी दिल्ली,  देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर रिलायंस जियो इन्फोकॉम की अगली पीढ़ी की मल्टी-टेराबिट इंडिया-एशिया-एक्सप्रेस (आईएएक्स) समुद्र के अंदर की केबल प्रणाली मालदीव के हुलहुमाले को जोड़ेगी। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उच्च क्षमता और उच्च गति वाली आईएक्स प्रणाली हुलहुमाले को सीधे भारत और सिंगापुर में दुनिया के प्रमुख इंटरनेट केंद्रों से जोड़ेगी। बयान में कहा गया है कि जियो की आईएएक्स परियोजना ओशन कनेक्ट मालदीव के सहयोग से मालदीव में ‘उतरेगी’।

इसके अलावा इसकी अतिरिक्त ‘लैंडिंग’ पश्चिम एशिया, उत्तरी अमेरिका और भूमध्य सागर में है। आईएएक्स सेवा के लिए 2023 के अंत तक तैयार हो जाएगी। वहीं आईईएक्स 2024 के मध्य तक सेवा के लिए तैयार होगी। बयान में कहा गया है, ‘‘ये उच्च क्षमता और उच्च गति वाली प्रणाली 16,000 किलोमीटर से अधिक में 200 टीबी/एस से अधिक की क्षमता के साथ 100 जीबी/एस की गति प्रदान करेगी।

प्रमुख खबरें

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुँचाया: NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा पलटवार

NEET पेपर लीक और शिक्षा संकट पर कांग्रेस आक्रामक, Randeep Surjewala ने राज्यसभा में दिया नियम 267 के तहत नोटिस

Assam Flood Updates | असम में बाढ़ का तांडव चौबीस घंटे में 10 लोगों की मौत, शिवसागर और जोरहाट में सबसे ज़्यादा तबाही

Sikkim Tunnel Collapse में अब तक 22 शव बरामद, NHPC प्रोजेक्ट में Rescue Operation जारी