पासवान पर मांझी का हमला, कहा- SC/ST संशोधन विधेयक का ले रहे हैं श्रेय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2018

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा(सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान पर आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक पारित होने का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। मांझी ने इसके लिए पासवान की आलोचना की। 

मांझी ने आरोप लगाया कि उनके (मांझी के) मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान मुज़फ़्फ़रपुर जैसी घटनाओं की भनक उन्हें मिल रही थी जिसको लेकर उन्होंने कार्रवाई करने का मन बनाया था लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से ही हटा दिया। उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते तो हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता हर कार्यक्रम में उनका विरोध करेंगे।

प्रमुख खबरें

दिल्ली के स्कूलों में फर्जी बम का खतरा, दिल्ली सरकार ने सुरक्षा बनाए रखने के लिए जारी की एडवाइजरी

प्रिय नरेंद्र के दोस्त के पास जिनपिंग, यूरोप में कमजोर होती पकड़ के बीच चीनी राष्ट्रपति मैक्रों से क्या करेंगे मिन्नत?

Sikkim Profile: देश का 22वां राज्य है सिक्किम, यहां समझिए इसका सियासी समीकरण

MI vs KKR Preview: खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई की कोलकाता से भिड़ंत, प्लेऑफ की राह मुश्किल