Jeetendra: ज्वेलरी का बिजनेस करने वाले जितेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बनाई धाक, रातों-रात ऐसे चमकी थी किस्मत

By अनन्या मिश्रा | Apr 07, 2023

बॉलीवुड के फेमस एक्टर जितेंद्र को आखिर कौन नहीं जानता है। जितेंद्र अपने जमाने के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं वर्तमान में वह टीवी और फिल्म निर्माता होने के साथ ही बालाजी टेलीफिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर और एएलटी एंटरटेनमेंट के चेयरमेन भी हैं। बता दें कि न सिर्फ एक्टिंग बल्कि जितेंद्र को डांसिंग स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। आज यानि की 7 अप्रैल को जितेंद्र अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं साल 2003 में जितेंद्र को फिल्म फेयर लाइफ टाइम अचीवेमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर जितेंद्र से जुड़ी कुछ खास बातें...

जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। इनके पिता का नाम अमरनाथ कपूर और मां का नाम कृष्णा कपूर है। हालांकि जितेंद्र के बचपन का नाम रवि कपूर था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम जितेंद्र रख लिया। भले ही जितेंद्र का जन्म पंजाब में हुआ था। लेकिन इन्होंने अपना बचपन मुंबई में ही बिताया। जितेंद्र ने अपनी शुरूआती शिक्षा सेंट सेबेस्टियन हाई स्कूल गिर्गौम से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज से पूरी की। 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 16 फेम Gautam Vig नें मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, फैंस बोले- ये तो टीना दत्ता निकली?

शादी और परिवार

जितेंद्र की अपनी लेडी लव से पहली मुलाकात काफी कम उम्र में हुई थी। पहली मुलाकात के दौरान जितेंद्र की पत्नी शोभा महज 14 साल की थी। शोभा ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ब्रिटिश एयरवेज में बतौर एयर हॉस्टेस अपने करियर की शुरूआत की। वहीं इस दौरान साल 1960-66 के बीच जितेंद्र खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान इनका शोभा से अफेयर शुरू हो गया। जो साल 1972 तक चला। जितेंद्र की शादी भी काफी फिल्मी अंदाज में हुई है।

बताया जाता है कि 31 अक्टूबर को जितेंद्र ने अपने पैरेंट्स को फोन पर जानकारी दी कि वह शाम को शोभा के साथ शादी करने जा रहे हैं। तब जितेंद्र के पैरेंट्स ने उनसे शादी 1 सप्ताह के बाद करने के लिए कहा। लेकिन जितेंद्र के मन में डर था कि कहीं शादी की डेट आगे न बढ़ जाए। इसलिए उन्होंने सामान्य तरीके से शोभा से शादी कर ली। उनकी शादी में कई फिल्मी हस्तियां राजेश खन्ना, गुलजार साहब और संजीव कपूर भी शामिल हुए। हालांकि जितेंद्र के अफेयर की खबरें ड्रीम गर्ल यानि की हेमा मालिनी के साथ भी खूब उड़ी थीं। हेमा मालिनी ने अपनी बॉयोग्राफी में बताया है कि वह और जितेंद्र शादी का फैसला कर चुके थे। लेकिन बाद में उनके पीछे हट जाने के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया। जितेंद्र और शोभा के दो बच्चे तुषार कपूर और एकता कपूर हैं। 

फिल्मी करियर

साल 1960 से लेकर 1990 तक जितेन्द्र का जादू बड़े पर्दे पर कायम रहा। इन्होंने इंडस्ट्री में करीब 30 साल काम किया है। फिल्मों में अपना करियर बनाने से पहले जितेंद्र अपने पिता का ज्वेलरी का बिजनेस देखते थे। जब एक दिन वह ज्वेलरी की सप्लाई करने फिल्म इंडस्ट्री पहुंचे तो वी शांताराम ने जितेंद्र के लुक से आकर्षित होते हुए उनको फिल्म 'नवरंग' के लिए साइन कर लिया। इस तरह से साल 1959 में 17 साल की उम्र में जितेंद्र को पहली फिल्म में काम करने का मौका मिला। 

इसके बाद साल 1964 में जितेंद्र के हाथ दूसरा बड़ा मौका मिला। यह मौका भी उन्हें वी शांताराम के ही द्वारा दिया गया। लेकिन जितेंद्र ने सफलता का स्वाद साल 1967 में फिल्म 'फर्ज' से चखा। इस फिल्म का मस्त बहारो का ये मौसम गाना बहुत बड़ा हिट साबित हुआ। इस दौरान गाने में जितेंद्र द्वारा पहने गए सफेद जूता और सफेद टीशर्ट उनका ट्रेड मार्क बन गया। इसके बाद जितेंद्र को अपनी लाइफ में पीछे मुड़ कर नहीं देखना पड़ा। जितेंद्र की डांसिंग स्टाइल के कारण इनको बॉलीवुड में 'जंपिंग जैप' का नाम दिया गया।

जितेंद्र ने अपने 30 साल के फिल्मी करियर में करीब 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने तेलगू फिल्मों में भी अभिनय किया है। जितेंद्र ने उस दौर की लगभग सभी बड़ी हिरोइनों रीना रॉय, नीतू सिंह, हेमा मालिनी, सुलक्षना पंडित, बिंदिया गोस्वामी, मौसमी चटर्जी, श्रीदेवी, जया और रेखा के साथ काम किया है। 

अवॉर्ड्स 

जितेंद्र को 7 बार लाइफ टाइम अचीवेमेंट अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। साल 2004 में जितेंद्र को लीजेंड ऑफ़ इंडिया सिनेमा अवार्ड से अटलांटिक सिटी में सम्मानित किया गया था। साल 2007 में दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार, साल 2012 में लायंस गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार

Cannes Red Carpet पर ग्लैमर नहीं, सनातन की गूंज! Radha Look में Sanya Thakur ने बटोरी सुर्खियां

Taiwan Strait में नहीं थम रही चीनी ड्रैगन की दादागिरी, 24 घंटे में दर्जनों Warships-Jets Active

Thalapathy Vijay की Politics में Grand Entry, कैसे Fan Power से बने Tamil Nadu के CM?