जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों एनकाउंटर में मारे गए 203 आतंकवादियों में से 166 स्थानीय थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

जम्मू। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए 203 आतंकवादियों में 166 स्थानीय आतंकी भी शामिल थे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में इस दौरान 43 नागरिक भी मारे गए जबकि 92 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस साल 49 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जबकि नौ आतंकवादियों का आत्मसमर्पण भी सुनिश्चित किया। अधिकारियों ने कहा कि यह संयुक्त सुरक्षा ग्रिड में काम कर रही सेना, पुलिस और केरिपुब के समन्वित प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में इस साल 203 आतंकवादी मारे गए और उनमें से 166 स्थानीय थे और 37 पाकिस्तानी या फिर विदेशी मूल के थे। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी, दो अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया 

रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में जम्मू कश्मीर में 614 आतंकी घटनाओं में कुल 257 आतंकवादी, 91 सुरक्षाकर्मी और 39 नागरिक मारे गए थे। सूत्रों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में सर्वाधिक मुठभेड़ हुई जहां सबसे ज्यादा आतंकवादी मारे गए। शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जैसे क्षेत्रों में आतंकी समूहों द्वारा स्थानीय युवकों की भर्ती के मामले सामने आए और यहीं सबसे ज्यादा मुठभेड़ भी हुईं।

प्रमुख खबरें

Houthi Ballistic Missile Attack | हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से रियाद एयरपोर्ट को बनाया निशाना, एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र की दी चेतावनी

IAF प्रमुख Amar Preet Singh ने ऑपरेशन सिंदूर को किया याद! कहा- दुनिया ने देखी भारत की विध्वंसक ताकत, वायु सेना हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज की FIR

Indian Air Force का 94वां स्थापना दिवस, Hindan Air Force Station पर भव्य परेड