झामुमो चीफ शिबू सोरेन व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, झारखंड CM का भी होगा टेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2020

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष 76 वर्षीय शिबू सोरेन एवं उनकी पत्नी रुपी समेत उनके आवास के सात लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद वे सब अपने घर में पृथक-वास में चले गये हैं जबकि मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री आवास पर रह रहे उनके परिजनों की कोरोना संक्रमण की जांच एक बार फिर सोमवार को की जायेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि 76 वर्षीय शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रुपी सोरेन समेत शिबू के परिवार एवं कार्यालय के सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी। उनकी जांच ट्रूनेट मशीन से की गयी। शिबू सोरेन और उनके परिजनों तथा सहयोगियों के कुल 29 नमूने शिबू के आवास से जांच के लिए एकत्रित किये गये थे जिनमें से सात में संक्रमण की पुष्टि हुयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शिबू सोरेन और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद अब एक बार फिर उनके बेटे तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उनके साथ मुख्यमंत्री आवास में रह रहीं उनकी पत्नी तथा अन्य परिजनों की भी सोमवार को कोरोना संक्रमण की जांच की जायेगी। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार