जीवन को समृद्ध बनाने के लिए JNU छात्र लेंगे प्रभु राम से सीख, रामायण पर वेबिनार आयोजित

By अभिनय आकाश | May 02, 2020

जेएनयू अपने छात्रों को रामायण का पाठ कराएगी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज और स्कूल ऑफ लैंग्वेज , लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडीज की तरफ से 2 से 3 मई के दौरान रामायण से नेतृत्व पाठ- वेबिनार का आयोजन किया गया।  यह शाम चार बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। भगवान राम से महान कोई नहीं

जेएनयू के कुलपति प्रो एम.जगदीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने यह कहा था कि भगवान राम से महान कोई भी नहीं है। महात्मा गांधी ने जोर दिया था कि कैसे भगवान राम ने हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सत्य, न्याय, समानता को बनाए रखने के लिए सीख दी। 

इसे भी पढ़ें: रामानंद सागर की रामायण ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, बिग बैंग थ्योरी और गेम ऑफ थ्रोन्स को पछाड़ा

छात्र संघ ने उठाए सवाल

वेबिनार आयोजित किए जाने पर छात्र संघ ने सवाल उठाते हुए कहा कि बाकी अन्य चीजों और प्राथमिकता पर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान बिल्कुल नहीं है। जेएनयू छात्र संघ ने सफाई कर्माचारियों की बात करते हुए कहा कि इन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। 

इसे भी पढ़ें: हिन्दू देवी देवताओं के चित्र बनाने वाले महानतम चित्रकार थे राजा रवि वर्मा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जताई खुशी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इस सेमिनार को लेकर काफी खुश नजर आ रहा है। छात्र संघटन के कार्यकर्त्ता सोशल मीडिया पर रामायण के पात्रों का स्केच बना रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी