नियम तोड़ने पर जोफ्रा आर्चर को सोशल मीडिया पर करना पड़ा नस्लवाद का सामना, क्या खेल पाएंगे आखिरी मैच?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि उन्हें और जोफ्रा आर्चर दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक टेस्ट में खेलना चाहिए लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनके साथी तेज गेंदबाज को पहले पता करना होगा कि वह खेलने के लिए सही मनोस्थिति में है या नहीं। पच्चीस साल के आर्चर ने दावा किया था कि जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़े नियम तोड़ने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर नस्लवाद का सामना करना पड़ा था। आर्चर पहले टेस्ट के बाद ब्राइटन में अपने घर चले गए थे जिसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम के होटल में ही उन्हें पांच दिन पृथक रखा गया और अनुशासनात्मक सुनवाई के दौरान उन पर जुर्माना भी लगाया गया। एंडरसन ने आर्चर के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा, ‘‘हम जोफ्रा के अधिक संपर्क में नहीं हैं क्योंकि वह कुछ दिनों से पृथकवास में है लेकिन मैं उसे जितना जानता हूं, मुझे यकीन है कि वह इस मैच में खेलना चाहता है, यह काफी महत्वपूर्ण मुकाबला है और श्रृंखला का नतीजा इस पर निर्भर करता है।’’

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार