जोजिला सुरंग राष्ट्रीय सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के विकास के लिए अहम: केंद्रीय मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि जोजिला सुरंग राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विकास और पर्यटन के लिए भी अहम है क्योंकि यह साल भर संपर्क सुनिश्चित करेगी।

इसे भी पढ़ें: केंद्र जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री केंद्र के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचे। यात्रा के पहले दिन, ठाकुर ने जोजिला और जेड-मोड़ सुरंग परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

मंत्री ने समय सीमा से पहले परियोजनाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया। परियोजनाओं में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जोजिला सुरंग राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और पर्यटन के संबंध में जम्मू कश्मीर और लद्दाख दोनों के लिए अहम है क्योंकि यह कारगिल और लेह को पूरे साल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

उन्होंने महत्वपूर्ण सुरंग, रेल और सड़क परियोजनाओं पर भी प्रकाश डाला, जिन्हें विकास के साथ-साथ सीमा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने किचपोरा कंगन का भी दौरा किया जहां उन्होंने क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा कार्यालय और क्षेत्रीय स्तर के खेल के एक मैदान की आधारशिला रखी।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर को देते हैं विशेष प्राथमिकता : जितेंद्र सिंह

एक सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसे दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा किजम्मू-कश्मीर के युवाओं को सुविधाओं की जरूरत है और केंद्र सरकार उनके लिए ये सहूलियतें सुनिश्चित करेगी।

प्रमुख खबरें

Iran War फिर शुरू होने की संभावना के बीच Modi से मिले Marco Rubio, PM को दिया Trump का खास संदेश

Bihar Bridge Crack: 7 करोड़ का पुल 4 साल में ही धंसा, Corruption को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Sarkari Naukri Alert: ग्रेजुएट्स के लिए SSC CGL लाया 12,256 पदों पर Vacancy, ऐसे करें Apply

Mission Punjab 2027: क्या सिख कार्ड से सत्ता का समीकरण साधेगी BJP? छवि बदलने की तैयारी!