Honduras देश में लगातार हो रही है पत्रकारों की हत्या, इस साल चार जर्नलिस्टों ने गवाई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

तेगुसिगल्पा (होंडुरास)। होंडुरास में रेडियो में काम करने वाले एक पत्रकार की हत्या कर दी गयी। इंटर-अमेरिकन प्रेस एसोसिएशन ने बुधवार को बताया कि इस साल हमलावरों ने यहां पर चार पत्रकारों की हत्या कर दी। संगठन ने कहा कि पत्रकार की पहचान ‘रेडियो बांबी’ के मालिक और समाचार कार्यक्रम ‘कोरेओ इनफॉमेटिवो’ के होस्ट पेड्रो आर्कनजेल केनिल्स के तौर पर हुई है। इंटर-अमेरिकन प्रेस एसोसिएशन ने कहा कि ओलांचो प्रांत में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने गोली मारकर केनिल्स की हत्या कर दी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर