JP इंफ्राटेक के ऋणदाताओं ने NBCC की संशोधित बोली को किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

नयी दिल्ली। कर्ज में डूबी जेपी इंफ्राटेक के ऋणदाताओं कि सरकारी स्वामित्व वाली एनबीसीसी लिमिटेड की बोली को खारिज कर दिया। सूत्रों के मुताबिक ऋणदाता अब रियल्टी कंपनी के अधिग्रहण के लिए मुंबई की सुरक्षा रीयल्टी की पेशकश को समिति के समक्ष उसका मत जानने के लिये रख सकते हैं। 

जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण और नोएडा में 20,000 आवासीय इकाइयों के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एनबीसीसी लिमिटेड और सुरक्षा समूह की संशोधित बोलियों पर विचार के लिए ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) की शुक्रवार को बैठक हुई।

इसे भी पढ़ें: घरेलू कंपनी TCS अधिग्रहण के अवसरों के लिये तैयार

सूत्रों के मुताबिक सीओसी ने एनबीसीसी की बोली पर विचार नहीं करने का फैसला किया है क्योंकि उसे पेशकश में कई शर्तें नजर आई हैं। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों से मंजूरी की बात भी कही गयी है। उनके मुताबिक बैठक के दौरान एनबीसीसी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों से मंजूरी के लिए कुछ और समय देने का आग्रह किया था। ऋण शोधन अक्षमता कानून के तहत सशर्त बोली की अनुमति नहीं है।

प्रमुख खबरें

NCLAT ने Affle 3i की याचिका खारिज की, Talent Unlimited के खिलाफ CIRP जारी रहेगा

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया