जेपी नड्डा 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया उद्घाटन, स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

By अंकित सिंह | Sep 30, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ओडिशा दौरे पर है। उन्होंने कटक में SVNIRTAR में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि सदी की सबसे बड़ी महामारी ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया। सरकार के सहयोग से और वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करके, हमने भारत में दो टीके बनाए, जिससे भारत की आत्मानिर्भरता साबित हुई। उन्होंने कहा कहा कि जब COVID के दौरान लॉकडाउन लगाया गया था, तब हमारे पास एक भी पीपीई किट नहीं था; कोई आइसोलेशन बेड नहीं था और कोई केंद्र नहीं था। और महज 2.5 महीने के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को पीपीई किट का निर्यातक बना दिया।

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी', जेपी नड्डा बोले- हम मानवता और समाज सेवा के सिद्धांतों पर चलते हैं

इससे पहले जेपी नड्डा ने ओडिशा के भद्रक में स्वर्गीय विष्णु सेठी को श्रद्धांजलि ही। उन्होंने कहा कि विष्णु सेठी जी गरीबों की चिंता करने वाले व्यक्ति थे। गरीबों के हमदर्द थे। समाज में सभी को बराबर देखने की उनकी शक्ति थी। उन्होंने कहा कि इस क्षति की पूर्ति समाज के लिए, परिवार के लिए, पार्टी के लिए और प्रदेश के लिए करना बहुत कठिन है। विष्णु जी एक बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। सामाजिक जीवन उन्होंने विचार के लिए जिया था। नड्डा ने कहा कि विष्णु सेठी जी का मध्यआयु में देहांत हो जाना हम सबको द्रवित करता है। जो कार्य वो कर रहे थे, उनका जो सपना अधूरा रह गया, यह हम सबके लिए दुख की बात है।

प्रमुख खबरें

शिवराज का चिदंबरम पर पलटवार: कांग्रेस ने ही बिगाड़ा One Nation, One Election का सिस्टम

Kangana की जवानी पर सवाल उठाना Baba Ramdev को पड़ा भारी, Ranaut के करारे जवाब से सन्न रह गये Yoga Guru

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस

बीजेपी संसदीय बोर्ड में बड़ा फेरबदल संभव, 4 CMs को मिलेगी जगह; Modi-Nabin के अलावा कौन-कौन?