Emergency को लेकर कांग्रेस पर बरसे JP Nadda, कहा- कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था आपातकाल

By अंकित सिंह | Jun 25, 2024

भाजपा के 'लोकतंत्र के काले दिन' कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर वार किया है। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि 25 जून को हम यहां पर काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। इमरजेंसी को याद करने का और प्रजातंत्र का गला घोंटने का जो कुत्सित प्रयास हुआ था, उसे जनता के सामने लाने का भाजपा प्रयास कर रही है और सारे देश में इस तरीके का कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमेशा से भारतीय शासन प्रणाली का हिस्सा रहा है, यह ब्रिटिश शासन की विरासत नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक रात में 9 हजार लोगों को उठा लिया गया था। देश का कोई प्रमुख नेता नहीं बचा था। मोरारजी देसाई, मोहन धारिया, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी... ऐसी लंबी श्रृंखला है। इन नेताओं को एक दिन या दो दिन नहीं, बल्कि 19 महीनों से ज्यादा जेल में रहना पड़ा था। इन नेताओं का कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने प्रजातंत्र की रक्षा और मजबूती के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि 12 जून, 1975 को इलाहाबाद की हाई कोर्ट का फैसला आया और कोर्ट ने अनुचित तरीके से चुनाव लड़ने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर दिया गया था और उन पर 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। 

इसे भी पढ़ें: 50th Anniversary Of Emergency: प्रधानमंत्री ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा, 'संविधान के प्रति प्रेम जताने का अधिकार नहीं'

नड्डा ने आगे कहा कि इसके बाद संविधान को बदलकर इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी को बचाने का प्रयास किया। जिसके बाद पूरा देश उद्वेलित हो गया और इस उद्वेलना को रोकने के लिए इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 की रात को आपातकाल की घोषणा की और हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच में, उनकी कार्यशैली में प्रजातंत्र की कोई गुंजाइश ही नहीं है। जिसने विरोध किया, उसे समाप्त करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

प्रमुख खबरें

Summer में चक्कर, सिरदर्द? ये हैं Heat Stroke के शुरुआती लक्षण, इन Health Tips से करें बचाव

Coimbatore Murder Case: बच्ची की हत्या पर भड़के CM Vijay, बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सज़ा

Twisha Sharma Case: भोपाल कोर्ट ने पति समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, सुनवाई के दौरान भाई मेजर हर्षित समेत परिजन भी अदालत पहुंचे

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer Release | दो प्रेग्नेंट प्रेमिकाओं के बीच फंसे वरुण धवन, 5 जून को मचेगा सिनेमाघरों में धमाल