By अनुराग गुप्ता | Nov 25, 2021
पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पणजी में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवा में भी भाजपा लगातार आगे बढ़ती रही है। यहां 2017 में हमें 32 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए और हमने गठबंधन की सरकार बनाई। उसके बाद जिला परिषद, स्थानीय निकाय के चुनावों में भाजपा को गोवा की जनता ने बहुत प्यार दिया, जिससे हम आगे बढ़ते रहे हैं। इसी बीच उन्होंने गोवा फिल्म फेस्टिवल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोवा वर्तमान में हमेशा की तरह भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित कर रहा है। यह पर्रिकर जी और उनकी दूरदृष्टि द्वारा नियोजित और क्रियान्वित किया गया था।
गोवा में ही होता है फिल्म फेस्टिवल
कैसी थी मोदी वैक्सीन ?
इसी बीच जेपी नड्डा ने कोरोना वैक्सीन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब 2020 में कोरोना की शुरुआत हुई तो अप्रैल में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया था और भारत खुद की वैक्सीन विकसित करने के लिए तैयार था। प्रधानमंत्री ने 9 महीने के अंदर भारत को 2 वैक्सीन दी। यहां आने वाली पार्टियां अब दूसरों से कहती थीं कि वैक्सीन न लगवाएं, ट्रायल ठीक से नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे इसे मोदी वैक्सीन, बीजेपी वैक्सीन कहते थे। आज वे सभी वैक्सीन प्राप्त कर चुके हैं। मैं उनसे पूछता हूं, मोदी वैक्सीन कैसी थी ? क्या आपको बीमारी से सुरक्षा मिली ? उन्होंने लोगों को गुमराह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री का विरोध करते हुए भारत के लोगों का विरोध किया और अब वोट मांग रहे हैं।यहां सुने पूरा भाषण:-