ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद दिलीप घोष को जेपी नड्डा का नोटिस, बीजेपी सांसद ने दी ये प्रतिक्रिया

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2024

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक नोटिस जारी कर बंगाल भाजपा नेता दिलीप घोष से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगा है। बीजेपी ने पत्र लिखकर कहा है कि दिलीप घोष की टिप्पणी अशोभनीय, असंसदीय और पार्टी की परंपरा के खिलाफ है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि पार्टी इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है। बीजेपी ने इस मुद्दे पर दिलीप घोष से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

इसे भी पढ़ें: तय कर लें आपके पिता कौन हैं? दिलीप घोष की ममता बनर्जी पर अभद्र टिप्पणी, TMC ने मां दुर्गा का जिक्र कर घेरा

नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिलीप घोष ने संवाददाताओं से कहा कि यह पहली बार नहीं है कि उन्हें अपने बयान पर विवाद का सामना करना पड़ा है क्योंकि मैं उन लोगों के सामने बोलता हूं जो अन्याय करते हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी समेत कई लोगों ने कहा कि मैंने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, अगर ऐसा है तो मैं इस पर दुख व्यक्त करता हूं। मैं नोटिस का आधिकारिक जवाब दूंगा। वहीं टीएमसी ने कहा कि दिलीप घोष ने निजी टिप्पणी कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है

प्रमुख खबरें

Antelope Reef पर China ने चली नई सैन्य चाल, South China Sea में सबसे बड़ा सैन्य अड्डा बना रहा है ड्रैगन!

Tahir Hussain ने Ankit Sharma हत्याकांड में उम्रकैद की सजा को Delhi High Court में चुनौती दी

Kuku Kohli Passed Away | दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Karnataka CM Shivakumar का दावा: Nagendra निर्दोष, कैबिनेट में जल्द शामिल होंगी Woman Minister