'हमारी लड़ाई किसी विचारवादी पार्टी से नहीं', जेपी नड्डा बोले- भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी जिसके पास विचारधारा है

By अंकित सिंह | Oct 08, 2022

असम दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज विपक्ष पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। जेपी नड्डा ने दावा किया कि भाजपा एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जिसके पास अपनी विचारधारा है और अपना कैडर है। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी विचारवादी पार्टी से नहीं है बल्कि परिवारवाद और वंशवाद के समर्थक से है। एक तरफ हमारे से लड़ने वाले परिवारवाद और वंशवाद के समर्थक तथा एक तरफ राष्ट्रीय पार्टी BJP जो विचारों से युक्त और देश के लिए काम करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में इसी नॉर्थ ईस्ट और असम की उपेक्षा होती थी। जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बनें, उन्होंने नॉर्थ ईस्ट का 50 बार दौरा किया और इस राज्य को विकास की मुख्य धारा में लाकर खड़ा कर दिया।

 

इसे भी पढ़ें: मोदी के तहत भाजपा ने आठ साल के शासन में पूर्वोत्तर को मुख्यधारा से जोड़ा : अमित शाह


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक समय ऐसा आया था, जब असम का अस्तित्व खतरे में पड़ गया था। उस समय अमित शाह जी और हम खुद यहां आंदोलन कर रहे थे, नारा लगा रहे थे कि 'दिल्ली हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी'। विघटनकारी ताकतों ने हमारे ऊपर लाठी चार्ज किया था, उस समय हम असम के अस्तित्व के लिए लड़ने आए थे। उन्होंने कहा कि हमने असम के चाय श्रमिकों की दुर्दशा को देखा और महसूस किया है। उसी को संबोधित करने के लिए, नरेंद्र मोदी ने चाय-श्रमिकों और उनके परिवारों को कुशल स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए तुरंत एक मोबाइल वैन-डिस्पेंसरी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि हमारे विपक्ष सभी वंशवादी हैं, चाहे वह जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस हो, या तेलंगाना में टीआरएस हो।

 

इसे भी पढ़ें: 'हम नारे लगाते थे असम की गलियां सूनी है इंदिरा गांधी खूनी है...', अमित शाह ने सुनाए ABVP के दिनों की कहानी


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जैसी इच्छाशक्ति, ताकत, विचारधारा और नेतृत्व किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है। हम असम में विकास के लिए अथक प्रयास करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में कोई विचारधारा बची है? भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसके पास विचारधारा, कैडर है और लोगों का समर्थन भी है। इस कार्यक्रम में मौजूद अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नॉर्थ ईस्ट में अलगाववाद हुआ था। कांग्रेस के शासन में भारत को तोड़ने की ये प्रक्रिया हुई थी और कांग्रेस मूक दर्शक बनी रही थी। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व में भारत को तोड़ने की ये प्रक्रिया हुई और कांग्रेस चुपचाप देखती रही। मोदी जी आकर भारत तोड़ने की प्रक्रिया को बंद करके, भारत को जोड़ने का काम किया है। जिन लोगों को भारत जोड़ना है उनके लिए उत्तर पूर्व में शांति और उत्तर पूर्व का विकास सर्वोपरि है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत

La Liga में बवाल: रेफरी के फैसलों पर भड़का Barcelona, Spanish Federation को भेजी सीधी शिकायत