JP Nadda बोले- PM मोदी के आने से दुनिया भर में बदली देश की छवि, आज सख्त पोजिशन ले सकता है भारत

By अंकित सिंह | Feb 22, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 'मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स' पुस्तक के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह किताब इस बात पर बहस शुरू करने वाली है कि कैसे पीएम मोदी ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने दुनिया भर में भारत की छवि बदल दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह समझने की जरूरत है कि मोदी जी के सत्ता में आने से पहले भारत की क्या छवि थी। उन्होंने दावा किया कि अर्थव्यवस्था गिर रही थी, भारत में एक भ्रष्ट राज्य की छवि थी, बार-बार आतंकवादी हमले और स्थिर सरकार की कमी थी। सबसे दुखद बात यह थी कि पीएम की सत्ता का ह्रास हुआ।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु भाजपा ने सेना के जवान की हत्या के मामले में भूख हड़ताल शुरू की

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इज़राइल और फिलिस्तीन की यात्रा। इन दो जगहों के अलग-अलग दौरों से पता चलता है कि भारत दो अलग-अलग देशों को बेहतरीन तरीके से संभालने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत के कड़े रुख की दुनिया ने सराहना की है। अपने विरोधियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने का कड़ा रुख। उन्होंने दावा किया कि दुनिया का 40 फीसदी डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में हो रहा है। कोविड मरीजों की ट्रेसिंग और ट्रैकिंग के लिए CoWin लॉन्च किया गया। पर्यावरण के मुद्दों पर, पीएम मोदी ने नेतृत्व किया है।

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय