Sachin Pilot ने बताया, आखिर राजस्थान में कैसे बनेगी कांग्रेस की सरकार, गहलोत का है यह दावा

Sachin Pilot
ANI
अंकित सिंह । Feb 22 2023 12:01PM

कांग्रेस के लिए राजस्थान में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। सचिन पायलट गुट और अशोक गहलोत गुट लगातार आमने-सामने हैं। दोनों गुट के नेता एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सचिन पायलट गुट के नेता ने दावा किया था कि अगर पायलट को नेतृत्व दी जाती है तो राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से सत्ता में आएगी।

राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने की तैयारी में है। समय-समय पर पार्टी के नेता लगातार राज्य में दोबारा सरकार बनाने का दावा भी करते हैं। इन सब के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया है कि आखिर राजस्थान में कांग्रेस किस तरीके से दोबारा सत्ता में आ सकती है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि राजस्थान में अगर समन्वय बेहतर होता है तो कांग्रेस सत्ता में जबरदस्त वापसी कर सकते हैं। अपने इस भाषण में उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: पुरानी है गहलोत और पायलट परिवार की अदावत, चुनावी साल में वार-पलटवार कांग्रेस के लिए बना टेंशन, सचिन कब तक रहेंगे शांत

हालांकि, कांग्रेस के लिए राजस्थान में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। सचिन पायलट गुट और अशोक गहलोत गुट लगातार आमने-सामने हैं। दोनों गुट के नेता एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सचिन पायलट गुट के नेता ने दावा किया था कि अगर पायलट को नेतृत्व दी जाती है तो राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से सत्ता में आएगी। वहीं, अशोक गहलोत भी यह दावा कर रहे हैं कि राज्य की जनता एक बार फिर से कांग्रेस के सरकार वापस लाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जनता का मूड हमारे पक्ष में है। हमने बेहतर योजनाएं बनाए हैं और उसे लागू किया है। हमारी प्रतिबद्धता प्रदेश की जनता के साथ है। गहलोत ने यह भी कहा कि लोगों को हमारी सरकार पर भरोसा है। हमने पुरानी पेंशन को लागू किया है। इसलिए लोग हमारे सरकार को वापस लाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में अगला सीएम चेहरा कौन? सवाल के जवाब में सचिन पायलट ने कही यह बात

राजस्थान में भाजपा गहलोत सरकार को पेपर लीक, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर घेर रही है। भाजपा के वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जैसे नेता जबरदस्त तरीके से कांग्रेस और गहलोत सरकार पर हमलावर रहते हैं। हाल में ही गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लोकसभा चुनाव में अपने बेटे की हार से हताश होकर उनका चरित्र हनन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गहलोत बार-बार उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए बयान देते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़