Waqf Amendment Bill Update: वक्फ संशोधन विधेयक को JPC की मंजूरी, होंगे इतने संशोधन

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2025

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सदस्यों द्वारा प्रस्तावित सभी संशोधनों को अपनाया और खंड-दर-खंड चर्चा में विपक्षी सदस्यों द्वारा पेश किए गए हर बदलाव को खारिज कर दिया। संसदीय समिति की अगुवाई कर रहे बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि एनडीए सांसदों की ओर से पेश किए गए 14 संशोधनों को स्वीकार कर लिया गया जबकि विपक्ष की ओर से पेश किए गए सभी संशोधनों को खारिज कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: JPC को कश्मीर आकर भी लोगों से करनी चाहिए बात, अनुच्छेद 25 का जिक्र करते हुए हुर्रियत नेता मीरवाइज ने वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय पैनल से क्या कहा?

जेपीसी ने घोषणा की कि मसौदा रिपोर्ट 28 जनवरी तक प्रसारित की जाएगी और फिर 29 जनवरी को औपचारिक रूप से अपनाई जाएगी। विपक्षी सांसदों ने बैठक की कार्यवाही की आलोचना की और पाल पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को विकृत करने का आरोप लगाया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि यह एक हास्यास्पद अभ्यास था। हमारी बात नहीं सुनी गई। पाल ने तानाशाही तरीके से काम किया है।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम में पलटा पूरा गेम, ममता ने समर्थन जताया, अब कांग्रेस उम्मीदवार को पुलिस ने उठाया

India Under-19 ने Australia को रोमांचक मैच में सात रन से हराया

Gorakhpur में BJP की हाई-लेवल बैठक, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Davis Cup में भारत की राह कठिन, एकल मुकाबलों में हार से दक्षिण कोरिया 2-0 से आगे