जेएसपीएल ने तेलंगाना,आंध्र प्रदेश को 1,100 टन तरल ऑक्सीजन उपलब्ध कराई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

हैदराबाद। जिंदल स्टील एंड पवार लि. (जेएसपीएल) ने अपने अंगुल स्टील संयंत्र से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को 22 मई तक 1,100 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) उपलब्ध कराई है। जेएसपीएल ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि 21 अप्रैल से 22 मई तक उसने अपने स्टील प्लांट से कई राज्यों के विभ्भिन अस्पतालों को 2,400 टन एलएमओ मुहैया कराई है।

इसे भी पढ़ें: पी 305 बजरे के 70 कर्मियों की मौत, 16 लापता लोगों के लिए नौसेना का अभियान जारी

जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वीआर शर्मा ने कहा, ‘‘हम उन राज्यों में अधिक ऑक्सीजन का योगदान देने के लिए तैयार हैं, जहां लोगों की कीमती जीवन बचाने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है। हम ऑक्सीजन की आखिरी बूंद की आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं क्योंकि हम राष्ट्र पहले की नीति में विश्वास करते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य