जम्मू-कश्मीर में जंगल राज 2020 की पूर्व संध्या पर समाप्त हुआ: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में “जंगल राज” “2020 की पूर्व संध्या” पर समाप्त हो गया और हिंसा मुक्त जिला विकास परिषद (डीडीसी) का चुनाव कराकर केंद्र शासित प्रदेश में जमीनी स्तर के लोकतंत्र को मजबूत किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को यह बात कही। पूर्व राज्य के विशेष दर्जे को रद्द करने के केंद्र के फैसले का जिक्र करते हए सिन्हा ने कहा कि 2019 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए नये युग की शुरुआत की। सिन्हा ने यहां शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा, “जमीनी स्तर के लोकतंत्र को मजबूत किया गया है, आम नागरिकों की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा किया जा रहा है।

केंद्र ने अनुच्छेद 370 के तहत मिले जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को पांच अगस्त, 2019 को समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित कर दिया था। आतंकवाद को शांति और विकास के लिए अभिशाप बताते हुए सिन्हा ने कहा कि पड़ोसी देश युवाओं को भड़काने की दुर्भावनापूर्ण कोशिश कर रहा है, लेकिन छद्म युद्ध के जरिए युवाओं को गुमराह करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम सभी नागरिकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि जो भी छद्म युद्ध के माध्यम से युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, उसे करारा जवाब दिया जाएगा। अपने ही लोगों की परवाह नहीं करने वाला पड़ोसी देश हमारे कुछ युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहा है।”

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस: भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने बॉर्डर पर मिठाई का आदान-प्रदान किया

उपराज्यपाल ने सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, “जिन्होंने अपनी अद्भुत वीरता, साहस और बलिदान से भारत की एकता, अखंडता को बरकरार रखा है।” सिन्हा ने घोषणा की कि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जम्मू-कश्मीर की प्रगति में अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, बहादुर सैनिकों और शख्सियतों की याद में विभिन्न स्थानों और संस्थानों का नामकरण किया जाएगा। उपराज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस 2021 जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए विशेष है क्योंकि आज की नई पीढ़ी का उत्सव, संकल्प, ऊर्जा और उत्साह 2047 में स्वतंत्रता के शताब्दी समारोह के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub