JVM अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 149 सदस्यीय नयी कार्यसमिति का गठन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2020

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को पार्टी की 149 सदस्यीय नई कार्यसमिति गठित की जिसमें नौ केन्द्रीय उपाध्यक्षों एवं एक प्रधान महासचिव समेत सात केन्द्रीय महासचिवों की नियुक्ति भी शामिल है। हालांकि, महत्वपूर्ण यह है कि उन्होंने पार्टी के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं विधायक बंधू तिर्की को इस बार पार्टी में कोई पद नहीं दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: हेमंत सरकार के गठन के बाद झारखंड में कानून व्यवस्था बिगड़ी: भाजपा

पांच जनवरी को यहां हुई पार्टी की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक के निर्णय के आलोक में झारखंड विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज यह फैसला किया। हालिया विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है, जिसका पार्टी विधायक प्रदीप यादव और बंधू तिर्की विरोध कर रहे हैं। यद्यपि बाबूलाल मरांडी ने अबतक इन अटकलों की पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर! क्रिकेट मैदान में अभ्यास करते नज़र आएं Mr. Cool

झारखंड जीत को लेकर एमपी काँग्रेस में उत्साह

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: सपा जिलाध्यक्ष की कार से टक्कर लगने पर अधिवक्ता की मौत

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने खूब की मोदी की तारीफ, बोले- चाहता हूं कि वह फिर से पीएम बनें

IPL 2024 । फिर चला नारायण का बल्ला, LSG को 98 रन से हराकर KKR तालिका में पहले पायदान पर

इजराइली सेना ने फलस्तीनियों को पूर्वी रफ़ाह अस्थायी रूप से खाली करने को कहा