हेमंत सरकार के गठन के बाद झारखंड में कानून व्यवस्था बिगड़ी: भाजपा

law-and-order-in-jharkhand-deteriorated-after-formation-of-hemant-government-bjp
[email protected] । Jan 17 2020 7:04PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देश पर पार्टी के जांच दल ने शुक्रमवार को खूंटी के अरगाडी गाँव का दौरा किया तथा प्रभावित छात्राओं के परिजनों से मुलाकात की। प्रकाश ने इस घटना की निंदा की। परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल से न्याय दिलाने की गुहार की।

रांची। झारखंड भाजपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हेमंत सरकार केगठन के बाद पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है तथा असामाजिक तत्व बेखौफ घूम रहे हैं। प्रदेश भाजपा महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने खूंटी के अरगाडी गांव के दौरे के बाद यहां यह बयान दिया। प्रकाश खूंटी में छह अवयस्क छात्राओं के साथ दुष्कर्म के प्रयास की बुधवार रात्रि की घटना के सिलसिले में भाजपा के जांच दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया जाए: सोरेन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देश पर पार्टी के जांच दल ने शुक्रमवार को खूंटी के अरगाडी गाँव का दौरा किया तथा प्रभावित छात्राओं के परिजनों से मुलाकात की। प्रकाश ने इस घटना की निंदा की। परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल से न्याय दिलाने की गुहार की। प्रकाश ने कहा कि यह जांच दल अपने दौरे के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगा।उन्होंने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति है कि महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, खूंटी जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो भी शामिल थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़