Shaktipeeth Jwala Ji: हिमाचल प्रदेश के Jwala Devi Temple में बिना तेल-बाती जलती हैं 9 पवित्र ज्वालाएं

By अनन्या मिश्रा | Oct 05, 2026

51 शक्तिपीठ में मां ज्वाला देवी मंदिर भी शामिल है। ज्वाला देवी मंदिर भगवान शिव और शक्ति को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब देवी सती के शरीर को भगवान विष्णु ने अपने चक्र से 51 टुकड़े किए थे, तो यह अंग जहां-जहां गिरे थे वहां-वहां पर शक्तिपीठ बन गए। माना जाता है कि ज्वाला देवी मंदिर में देवी सती की जीव गिरी थी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ज्वाला देवी मंदिर के कुछ रोचक रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए मंदिर से जुड़ा रोचक रहस्य

सदियों से ज्वाला देवी मंदिर में बिना तेल बाती और ईंधन के प्राकृतिक रूप से 9 ज्वालाएं जल रही हैं। 9 ज्वालाओं में प्रमुख ज्वाला वह है, जो चांदी के जाला के बीच में हैं और इसको महाकाली कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Goddess Gayatri: सृष्टि रचना और ब्रह्माजी के संकल्प से हुआ था मां गायत्री का प्राकट्य, ऐसे बनीं वेदमाता

वहीं अन्य 8 ज्योतियां अन्नपूर्णा, हिंगलाज, चण्डी, विंध्यवासिनी, सरस्वती, महालक्ष्मी, अंबिका और अंजी देवी ज्वाला देवी मंदिर में वास करती हैं।

पौराणिक कथा

इस मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा के मुताबिक भक्त गोरखनाथ यहां पर मां की आराधना करते थे। वह देवी मां के परम भक्तों में से एक थे। एक बाद गोरखनाथ को काफी तेज भूख लगी और उन्होंने माता से कहा कि आप यहां आग जलाकर पानी गर्म करो, वह भिक्षा लेकर आते हैं।

गोरखनाथ के कहने पर माता ने आग जला दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी गोरखनाथ वापस नहीं लौटे। माना जाता है कि तब से माता अग्नि जलाकर यहां पर गोरखनाथ का इंतजार कर रही हैं। धार्मिक मान्यता है कि सतयुग आने पर ही गोरखनाथ मंदिर लौटेंगे और तब तक यह ज्वाला इसी तरह से जलती रहेगी।

जानें मंदिर का चमत्कारी कुंड

वहीं ज्वाला देवी शक्तिपीठ मंदिर क पास एक चमत्कारी कुंड भी है। जिसको गोरख डिब्बी कहा जाता है। इस कुंड को देखने में लगता है कि मानो कुंड का पानी काफी तेज खौल रहा है, लेकिन जब पानी को आप स्पर्श करते हैं, तो आपको पानी ठंडा लगेगा।

अकबर का घमंड हुआ था चूर

बताया जाता है कि एक बार मुगल सम्राट अकबर ने लोहे के ढक्कन से आग को ढककर और पानी से इसको बुझाने की कोशिश की थी। लेकिन अकबर अपने प्रयासों में बुरी तरह से असफल हुआ था। जिसके बाद उसने मंदिर में सोने का एक छाता भेंट दिया था। लेकिन देवी मां की शक्ति के प्रति अकबर के संदेह की वजह से सोना एक अज्ञात धातु में बदल गया था। इस घटना के बाद से मुगल शासक अकबर ने मन में ज्वाला देवी के प्रति आस्था और भी ज्यादा मजबूत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Adani Group को मिला 1750 MW बिजली सप्लाई का 25 साल का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

पश्चिमी पाबंदियों के बीच China की खुफिया एजेंसी जुटा रही उन्नत AI चिप: रिपोर्ट

यूपी में गठबंधन का गणित शुरू, Akhilesh Yadav ने उतारी 4 नेताओं की टीम; अब सीटों पर होगी बात

Himanta Biswa Sarma ने कहा: असम को पूर्वी भारत की Skill Capital बनाना सरकार का लक्ष्य