Goddess Gayatri: सृष्टि रचना और ब्रह्माजी के संकल्प से हुआ था मां गायत्री का प्राकट्य, ऐसे बनीं वेदमाता

Goddess Gayatri
Creative Commons License

देवी गायत्री के जन्म की कहानी थोड़ी अद्भुत और सामान्य देवियों से थोड़ा अलग है। गायत्री देवी आदि शक्ति का स्वरूप है और दिव्य चेतना के रूप में इनका प्राकट्य हुआ था। कुछ कथाओं में देवी सावित्री, देवी सरस्वती और देवी गायत्री को एक ही परम शक्ति के अलग-अलग स्वरूप बताए गए हैं।

हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। वहीं सभी देवी-देवताओं की पूजा का अपना अलग-अलग महत्व होता है। लेकिन सभी देवी-देवताओं में मां गायत्री को सबसे विशेष माना जाता है, और यही वजह है कि इनको देवताओं की देवी कहा जाता है। देवी गायत्री के जन्म की कहानी थोड़ी अद्भुत और सामान्य देवियों से थोड़ा अलग है। गायत्री देवी आदि शक्ति का स्वरूप है और दिव्य चेतना के रूप में इनका प्राकट्य हुआ था।

जानें कैसे हुआ देवी गायत्री का जन्‍म

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक सृष्टि की रचना के लिए भगवान ब्रह्मदेव को जिस शक्ति की जरूरत थी, उसी शक्ति का स्त्रीरूप देवी गायत्री के रूप में प्रकट हुआ था। वहीं कुछ कथाओं में बताया जाता है कि देवी गायत्री ने ब्रह्माजी के शरीर के बाएं भाग से जन्म लिया था। वहीं कुछ कथाओं में देवी सावित्री, देवी सरस्वती और देवी गायत्री को एक ही परम शक्ति के अलग-अलग स्वरूप बताए गए हैं। वहीं दूसरी ओर एक अन्य धार्मिक कथा के मुताबिक देवी गायत्री का संबंध सूर्य देव से हैं। देवी गायत्री को सूर्य मंडल के मध्य स्थित दिव्य चेतना या फिर शक्ति के रूप में पूजा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan के Kalki Temple में संगमरमर के घोड़े का भर रहा घाव, जुड़ी है रहस्यमयी मान्यता

यज्ञ से जुड़ी कथा

एक लोकप्रिय कथा के मुताबिक ब्रह्माजी को एक यज्ञ करना था। लेकिन यज्ञ में ब्रह्माजी की पत्नी सावित्री समय से नहीं पहुंची। वहीं यज्ञ की पूर्णता के लिए एक योग्य स्त्री की जरूरत हुई, तब एक दिव्य शक्ति का प्राकट्य हुआ, जिसको गायत्री कहा गया और ब्रह्मा जी ने देवी गायत्री से विवाह करके उस यज्ञ को पूर्ण किया।

क्यों कहा जाता है 'वेदमाता'

माना जाता है कि सभी ग्रंथों, वेदों और मंत्रों की उत्पत्ति देवी गायत्री से हुई है। मां गायत्री के अंदर चारों वेदों का ज्ञान है, इस कारण उनको वेदमाता भी कहा जाता है। देवी गायत्री की पूजा सिर्फ आम मनुष्य ही नहीं बल्कि देवता भी करते हैं। इसलिए मां गायत्री को सिर्फ देवी नहीं बल्कि ज्ञान, चेतना, विवेक और आध्यात्मिक प्रकाश की शक्ति के रूप में भी देखा जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़