बीजेपी के ई चिंतन प्रोग्राम में जिला पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदेश नीति पर करेंगे बात

By सुयश भट्ट | Jul 23, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी संगठन में सक्रिय भूमिका में आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। बीजेपी राष्ट्रीय स्तर पर सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए ई चिंतन प्रोग्राम शुरू करेगी। इसी कड़ी में सिंधिया जिलों के पदाधिकारियों को विदेश नीति के मुद्दे पर समझाइश देंगे।

बता दें कि ई-चिंतन प्रोग्राम के तहत जमीनी स्तर तक  कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह समय कोरोना का है लिए इस प्रक्रिया को ई चिंतन शिविर नाम दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रंखला में  ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान सिंधिया विदेश नीति के मुद्दे पर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन में सावन के महीने पर निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा पर लगा प्रतिबंध 

वहीं विदेश नीति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर भी संबोधन कर चुके हैं। हालांकि एस जयशंकर के संबोधन में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी इस विषय पर प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया था। अब सिंधिया के संबोधन में जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।