Kailash Gahlot Quits AAP । आम आदमी पार्टी की दिशा और दशा पर कैलाश गहलोत ने उठाए सवाल

By एकता | Nov 17, 2024

आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने रविवार को अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसी के साथ उन्होंने जीएनसीटीडी के मंत्रिपरिषद से भी इस्तीफा दे दिया। वह दिल्ली सरकार में परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री का पद संभाल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence । ताजा हिंसा के बाद मैतेई समूह ने राज्य सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया

गहलोत ने शीशमहल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब 'शीशमहल' जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने पर विश्वास करते हैं।

गहलोत ने आम आदमी पार्टी पर अपने राजनीतिक एजेंडो के लिए लड़ने का आरोप लगाते लगाया। उन्होंने लिखा, 'लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं। इसने दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं देने की हमारी क्षमता को भी बुरी तरह से कमज़ोर कर दिया है। अब यह स्पष्ट है कि यदि दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली का वास्तविक विकास नहीं हो सकता।'

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Elections 2024 । महाविकास अघाड़ी के वादों पर छिड़ी बहस, क्या कांग्रेस के वादे सिर्फ धोखा है?

अंत में उन्होंने लिखा, 'मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। यही कारण है कि मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।'

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा