Kajari Teej Vrat 2026: क्या कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं कजरी तीज व्रत? जानें सही नियम और सटीक Rituals

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 19, 2026

हिंदू धर्म में व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व माना जाता है। श्रावण मास का समापन होने के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। वैसे साल में मुख्य रुप से तीज का पर्व 3 बार आता है, पहला सावन में पड़ने वाली हरियाली तीज, दूसरी भाद्रपद में आने वाली कजरी तीज और तीसरी भाद्रपद की हरतालिका तीज। इन सभी तीजों का अपना-अपना अलग महत्व है।

इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही नीमड़ी माता की पूजा की जाती है। अब कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इस व्रत को कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं? आइए आपको बताते हैं इसका सही उत्तर।

क्या कजरी तीज का व्रत कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं?

जी हां, कजरी व्रत को कुंवारी लड़कियां भी अपने अच्छे जीवनसाथी की कामना में कर सकती हैं। पौराणिक कथा के कथा के अनुसार, यह व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। माना जाता है कि यदि कुंवारी कन्याएं इस व्रत को रखती हैं और पूरे विधान से शिव जी और माता पार्वती की पूजा करती है, उन्हें अच्छा जीवनसाथी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कुंवारी लड़कियों के लिए कजरी तीज व्रत के नियम

 - इस दिन सबसे पहले स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।

 - इसके बाद एक चौकी में लाल कपड़ा बिछाएं और उसमें भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।

 - इस पूजा में माता पार्वती को सुहाग की सामग्री, फूल और फल अर्पित करें। अब भगवान शिव को जल, बेलपत्र और पुष्प चढ़ाएं।

 - पूजा के समय कजरी तीज व्रत की कथा सुनें। इस व्रत में शाम के समय भी विधि-विधान से पूजा करें और आरती करें।

 - इसके अतिरिक्त पूरा दिन व्रत का पालन करें और अगले दिन ही व्रत का पारण करे।

 - कंजरी व्रत को कुंवारी कन्याएं पूरी श्रद्धा और सामर्थ्य के साथ करें।

प्रमुख खबरें

Modi Cabinet Meeting: इधर विपक्ष बेवजह के मुद्दों पर राजनीति करता रहा, उधर मोदी मंत्रिमंडल ने बड़े फैसले कर सबको हैरान कर दिया

Maharashtra में मराठी नहीं तो Action, Pratap Sarnaik बोले- लाइसेंस रद्द होंगे

Top 10 Breaking News 19 August 2026 | West Bengal Hotel Fire | Rocket launchers linked to Manipur destroyed in Delhi | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

K-Drama एक्टर Hong Min-Gi पर पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाए सनसनीखेज आरोप: मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का दावा, जांच में जुटी एजेंसी