कश्मीर की वादियों में चित्रकारी करने पहुंचा कलाराम ग्रुप, कलाकारों ने कहा- यहां पर डर का कोई माहौल नहीं

By अनुराग गुप्ता | Apr 14, 2022

श्रीनगर। कोरोना महामारी के बाद प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद वादियों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर की वादियों में कलाराम समूह के कलाकार पहुंचे हैं। जहां पर वो कुछ वक्त तक रहने वाले हैं और वहां की वादियों की हू-ब-हू चित्रकारी करेंगे। आपको बता दें कि कलाराम समूह के कलाकारों का एक समूह श्रीनगर के लाल चौक चौक में पेंटिंग बनाता है। 80 कलाकारों की टीम इन दिनों कश्मीर दौरे पर है। 

वहीं टीम के एक कलाकार ने बताया कि मैं पहली बार कश्मीर आई हूं। मुझे यहां पर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं काफी कुछ सीख रही हूं। यहां पर सीखने के लिए काफी कुछ है। उन्होंने कहा कि यहां पर पेंटिंग करने का मकसद यही दिखाना है कि यहां पर काफी शांति है। डर का कोई माहौल नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: J&K के बारामूला में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, LeT के 3 हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार 

एक अन्य कलाकार ने कश्मीर में अपने अनुभव के बारे में बात की और बताया कि हम कश्मीर घाटी को अन्य कारणों से जानते हैं लेकिन यहां शांति है और लोगों को यहां आना चाहिए। हमारा उद्देश्य अन्य राज्यों के लोगों को अपनी कला और पेंटिंग के माध्यम से दिखाना है कि यह घाटी कितनी शांत है। कलाराम पूरे भारत के कलाकारों का एक समूह है, वे हर राज्य में पेंटिंग करते हैं।

प्रमुख खबरें

क्या भारत ने की थी नो क्वेश्चन PC की मांग, Sergio Gor के दावे का ये है असली सच!

Mahua Moitra को राहत, Calcutta High Court ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक

Amravati Hospital Fire: एनआईसीयू में आग से 3 नवजातों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मत हो उदास, त्यौहारों में बरकरार रखेगी मिठास, ISMA का बड़ा बयान- देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जल्‍द कीमतें कम होंगी