पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को नि:शुल्क कोरोना टीका लगाने कमलनाथ ने की मांग

By दिनेश शुक्ल | Jan 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों और मीडिया संस्थानों से जुड़े कर्मियों को कोरोना टीकाकरण अभियान में प्राथमिकता देते हुये उनका नि:शुल्क टीकाकरण किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथियों ने कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में जो जिम्मेदार पत्रकारिता का कर्तव्य निभाया है उसका सम्मान किया जाना चाहिए। नाथ ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज जी आपकी सरकार के थोकबंद तबादलों को आप किस उद्योग का नाम देंगे- जीतू पटवारी

उन्होंने कहा कि यह वर्ग मीडिया से जुड़ा है। पत्रकार साथियों और उनके संस्थान में कार्यरत लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान अनवरत काम किया और संक्रमण की रोकथाम में महत्व्पूर्ण योगदान दिया। इन लोगों ने कोरोना से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया और वास्त‍विक स्थिति की जानकारी शासन एवं नागरिकों तक पहुंचाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया के प्रति भी संवेदनशीलता और उनके जज्बे का सम्मान किया जाना चाहिये। कमलनाथ ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि कोरोना टीकाकरण अभियान में जिस तरह अन्य लोगों को जोड़ा गया है उसी प्रकार मीडियाकर्मियों को भी प्राथमिकता प्रदान कर उनका नि:शुल्क टीकाकरण किया जाये।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं