कमलनाथ ने उठाएं CM शिवराज के खंडवा दौरे पर कई सवाल, वी डी शर्मा ने किया इसपर पलटवार

By सुयश भट्ट | Aug 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कई सवाल उठाए गए। इन सवालों पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ लोगों से झूठ बोलकर, छलकर के प्रदेश को कर्ज में छोड़ गए।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज के खंडवा दौरे पर सवाल उठाया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ” अब फिर प्रदेश में उपचुनावो को देखते हुए झूठे नारियल फोड़ने ,झूठे भूमिपूजन व झूठी घोषणाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने का खेल शुरू ? नियम-कायदे के पालन की सीख सिर्फ़ जनता के लिए , सरकार तो लग गई चुनावी तैयारियों में…?”

वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ ने कहा कि नारियल फोड़ने का काम शिवराज जी फिर करने में लगे हैं। लेकिन नारियल नहीं फूट रहा है बल्कि गरीबों के चेहरों पर मुस्कान आ रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों को आवास देने का मुख्यमंत्री ने किया है।

इसे भी पढ़ें:पाकिस्तान की जेल में रिहा होगा मध्यप्रदेश का व्यक्ति, अगले सप्ताह लौटेगा स्वदेश 

शर्मा ने आगे कहा कि नारियल फोड़ना तो शुभ होता है, क्या अशुभ होता है भारतीय संस्कृति तो आपने कभी देखी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज एक नहीं बल्कि 1,29000 लोगों को घर देने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। इसके साथ ही प्रदेश के अंदर हक और अधिकार देने का काम बीजेपी कर रही है। बीजेपी पहले भी गरीबों का सम्मान करती थी और आगे भी करती रहेंगी।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान